Monday, December 12, 2016
वरदा
खैरियत बंदिशों में है तब तक
बह्र तूफ़ां जगा रही जब तक
आसरे जो रहा हवाओं के
वो सफीना नहीं मिला अब तक
दरमियां आप भी पहेली भी
नज़र तूफ़ां से जा मिली तब तक
डूबना इश्क़ में बेमानी था
मिल रही चाह गर हो मतलब तक
टूटने लग गये सभी अपने
आरज़ू हो गयी नफ़ी लब तक
मौत दो चार की हुई जिनको
घर नहीं शहर दे सका अब तक
छूट कर ज़ुल्फ़ से गिरा वरदा
आज तो खैरियत रहे शब तक।
or
छूट कर ज़ुल्फ़ से गिरा वरदा
आब -ओ -गिल अमन रहे शब तक।
~ सूफ़ी बेनाम
2122 1212 22 / 112
वरदा - red rose, बह्र - meter in poetry /ocean, सफीना - boat, नफ़ी - forbidden, denial, आब -ओ -गिल - water and earth - elements of nature

बह्र तूफ़ां जगा रही जब तक
आसरे जो रहा हवाओं के
वो सफीना नहीं मिला अब तक
दरमियां आप भी पहेली भी
नज़र तूफ़ां से जा मिली तब तक
डूबना इश्क़ में बेमानी था
मिल रही चाह गर हो मतलब तक
टूटने लग गये सभी अपने
आरज़ू हो गयी नफ़ी लब तक
मौत दो चार की हुई जिनको
घर नहीं शहर दे सका अब तक
छूट कर ज़ुल्फ़ से गिरा वरदा
आज तो खैरियत रहे शब तक।
or
छूट कर ज़ुल्फ़ से गिरा वरदा
आब -ओ -गिल अमन रहे शब तक।
~ सूफ़ी बेनाम
2122 1212 22 / 112
वरदा - red rose, बह्र - meter in poetry /ocean, सफीना - boat, नफ़ी - forbidden, denial, आब -ओ -गिल - water and earth - elements of nature

ख्वाइशों के डोडे
अब
अतीत का शोर
वर्तमानी-दरीचों के
पारभासी काँच से भरे
नाज़ुक दिलहों पर
दस्तक़ नहीं करता ।
न ही
भविष्य की अफवाहें
कुरेदती हैं उम्मीद के
फाहों से
आज के नाखूनों में
गुदे हिसाब-क़िताब।
अतीत का शोर
वर्तमानी-दरीचों के
पारभासी काँच से भरे
नाज़ुक दिलहों पर
दस्तक़ नहीं करता ।
न ही
भविष्य की अफवाहें
कुरेदती हैं उम्मीद के
फाहों से
आज के नाखूनों में
गुदे हिसाब-क़िताब।
व्यग्र-उद्वेग वासना भी
अपनी बेमियादी
की घोषणा
बदन की सतह पर
करके
धमनियों में प्रवाहित
होने के लिये
एक स्पर्श के आभाव से
शेर दर शेर
ग़ज़लों में
जमने लगी हैं।
अपनी बेमियादी
की घोषणा
बदन की सतह पर
करके
धमनियों में प्रवाहित
होने के लिये
एक स्पर्श के आभाव से
शेर दर शेर
ग़ज़लों में
जमने लगी हैं।
मौसम सर्द गर्म
और बारिश के सिवा
अब कुछ भी नहीं।
और बारिश के सिवा
अब कुछ भी नहीं।
मुराद-ए-वस्ल
जगती है
दिखती हैं
मज़ाक बनती हैं
ग़ुज़र जाती हैं।
जगती है
दिखती हैं
मज़ाक बनती हैं
ग़ुज़र जाती हैं।
नर्म तकिये भी
ख्वाइशों के डोडों से फूट-कर
सेमल से
ख्वाइशों के डोडों से फूट-कर
सेमल से
रेशमी नकाब चढे
कुछ बीज
ले उड़े हैं।
तुम सुनाओ .........
क्या ये बीज
तुम्हारी ख्वाइशों के
फ़ित्ना-गर गिल की
नमी पे
अंकुर तो नहीं
छोड़ बैठे हैं ?
~ सूफ़ी बेनाम
कुछ बीज
ले उड़े हैं।
तुम सुनाओ .........
क्या ये बीज
तुम्हारी ख्वाइशों के
फ़ित्ना-गर गिल की
नमी पे
अंकुर तो नहीं
छोड़ बैठे हैं ?
~ सूफ़ी बेनाम
Saturday, December 3, 2016
ख़्वाब खुद नहीं चल पाते कभी
वज़्न - 2122 2122 212
अर्कान - फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलुन
बह्र - बहरे रमल मुसद्दस महज़ूफ
क़ाफ़िया - आया
रदीफ़ - देर तक
मशहूर शायर आदरणीय नवाज़ देवबंदी जी के मिसरे में गिरह दे कर ग़ज़ल में उतरने की कोशिश :
अर्कान - फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलुन
बह्र - बहरे रमल मुसद्दस महज़ूफ
क़ाफ़िया - आया
रदीफ़ - देर तक
मशहूर शायर आदरणीय नवाज़ देवबंदी जी के मिसरे में गिरह दे कर ग़ज़ल में उतरने की कोशिश :
मोड़ वीराने पे रुकना हमसफ़र
धूप रहती है न साया देर तक
मतला :
ख्वाब का दर खटखटाया देर तक
रात ने हमको नचाया देर तक
करवटों में पल रहे थे सपने जो
अदब का मतलब सिखाया देर तक
आस एक सोकी थी सिरहाने ने यूं
पास रहकर दिल जलाया देर तक
सच चुभा करते नहीं पैरों में जो
झूठ बन कर फिर रुलाया देर तक
साँस जब भी आशना मिलती नहीं
अखतरों ने टिमटिमाया देर तक
ख़्वाब खुद नहीं चल पाते कभी
रात कर्ज़ों को चुकाया देर तक
साथ तेरा फिर पहेली था बना
महज़ एक वादा निभाया देर तक
~ सूफ़ी बेनाम
धूप रहती है न साया देर तक
मतला :
ख्वाब का दर खटखटाया देर तक
रात ने हमको नचाया देर तक
करवटों में पल रहे थे सपने जो
अदब का मतलब सिखाया देर तक
आस एक सोकी थी सिरहाने ने यूं
पास रहकर दिल जलाया देर तक
सच चुभा करते नहीं पैरों में जो
झूठ बन कर फिर रुलाया देर तक
साँस जब भी आशना मिलती नहीं
अखतरों ने टिमटिमाया देर तक
ख़्वाब खुद नहीं चल पाते कभी
रात कर्ज़ों को चुकाया देर तक
साथ तेरा फिर पहेली था बना
महज़ एक वादा निभाया देर तक
~ सूफ़ी बेनाम
Wednesday, November 30, 2016
हर कश-ए-राख पालता है मुझे
वज़्न - 2122 1212 22 / 112
अर्कान - फाइलातुन मुफ़ाईलुन फैलुन
बह्र - बह्रे खफी़फ मुसद्दस मख्बून
काफ़िया - अता
रदीफ़ - है मुझे
बेकल उत्साही साहब का एक शेर है :
"होने देता नही उदास कभी
क्या कहूँ कितना चाहता है मुझे"
उसके सानी मिसरे पे गिरह देते हुए ग़ज़ल में उतरने की कोशिश :
गिरह :
जल गया दो कशों की ज़हमत पर
क्या कहूँ कितना चाहता है मुझेै
मतला :
ज़िक्र उसका इरादता है मुझे
आदते-ए-शौक़ मारता है मुझे
साँस की दो खलिश पे ज़िन्दा जो
आशिया का नशा अता है मुझे
ग़र्क़ ख्वाइश, धुंआ नसीबों का
ऐश-टरों में बिखेरता है मुझे
चाहतें कुछ सुलगती हैं अक्सर
हर कश-ए-राख पालता है मुझे
मयकशां यार की सुहूलत हूँ
बेतकल्लुफ़ क्यूँ मानता है मुझे !
जो रिहा है धुओं के छल्लों में
हमसुख़न साज़ मानता है मुझे
सिगरटें चाय की दुकानों पर
गुज़रता वक़्त जानता है मुझे
गर्त कोई हवा की भर कर वो
लब-नशीनी से साधता है मुझे
शायरा-शौक और बेनामी !
बदहवास खूब खींचता है मुझे
Friday, November 25, 2016
Thursday, November 17, 2016
कौन समझे ये काफ़िरी क्या है
वज़्न - 2122 1212 22 / 112
अर्कान - फाइलातुन मुफ़ाईलुन फैलुन
बह्र - बह्रे खफी़फ मुसद्दस मख्बून
काफ़िया - ई ( स्वर ); रदीफ़ - क्या है
मिसरा....
"हमसे पूछो कि खुदकुशी क्या है"
गिरह :
महज़ सांसों में ज़िन्दगी क्या है
हम से पूछो कि खुदकुशी क्या है
मतला :
हसरतें इस कदर दबी क्या है
दिल न टूटा तो आदमी क्या है
ख़्याल की ख़्याल पर मीनारें सौ
अब पता क्या कि आखिरी क्या है
काफिये काम अब नहीं आते
बे-बहर नज़्म फिर सजी क्या है
फूस की छत तले जो ज़िन्दा थे
उनसे पूछो कि मौसकी क्या है
शायरी काम हैं अदीबों का
कौन समझे ये काफ़िरी क्या है
नफ़रतें दासतां बनी अक्सर
इश्क़ में खोई ज़िन्दगी क्या है
कोई तिनका हवा से पूछे तो
आज फिर सज के वो चली क्या है
ग़र्क़ चाहत पे और नफ़रत पे
कौन जाने ये मुद्दयी क्या है
फैसले इस तरह बढ़ायेंगे
आसमाँ और ये ज़मी क्या है
आज बेनाम को नहीं रोको
खुद समझने दो दिल्लगी क्या है
~ सूफ़ी बेनाम

अर्कान - फाइलातुन मुफ़ाईलुन फैलुन
बह्र - बह्रे खफी़फ मुसद्दस मख्बून
काफ़िया - ई ( स्वर ); रदीफ़ - क्या है
मिसरा....
"हमसे पूछो कि खुदकुशी क्या है"
गिरह :
महज़ सांसों में ज़िन्दगी क्या है
हम से पूछो कि खुदकुशी क्या है
मतला :
हसरतें इस कदर दबी क्या है
दिल न टूटा तो आदमी क्या है
ख़्याल की ख़्याल पर मीनारें सौ
अब पता क्या कि आखिरी क्या है
काफिये काम अब नहीं आते
बे-बहर नज़्म फिर सजी क्या है
फूस की छत तले जो ज़िन्दा थे
उनसे पूछो कि मौसकी क्या है
शायरी काम हैं अदीबों का
कौन समझे ये काफ़िरी क्या है
नफ़रतें दासतां बनी अक्सर
इश्क़ में खोई ज़िन्दगी क्या है
कोई तिनका हवा से पूछे तो
आज फिर सज के वो चली क्या है
ग़र्क़ चाहत पे और नफ़रत पे
कौन जाने ये मुद्दयी क्या है
फैसले इस तरह बढ़ायेंगे
आसमाँ और ये ज़मी क्या है
आज बेनाम को नहीं रोको
खुद समझने दो दिल्लगी क्या है
~ सूफ़ी बेनाम

Subscribe to:
Posts (Atom)




